नारी चेतना शाखा ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजन
श्रीगंगानगर में मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा, श्रीगंगानगर ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोडऩे तथा संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष सविता जैन ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन के दिशा-निर्देशानुसार एक ई छोटी स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, चित्र बनाओ प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

No comments