तेजाजी महाराज का जागरण व सामूहिक भोज आयोजित
रायसिंहनगर में वीर तेजाजी महाराज के जागरण व समाज का सामूहिक भोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जाट समाज के लगभग 100 अग्रणी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय सेवाओं व खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाओं और समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया
वक्ताओं ने समाज को सामाजिक कुरीतियां त्यागने का आग्रह किया। प्रसिद्ध भजन गायक विशाल काव्या सीकर वाले ने तेजाजी महाराज के भजनों का गायन किया गया।

No comments