Breaking News

ओड समाज की 200 मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान


श्रीगंगानगर  में ओड समाज की ओर से रविवार को मोती पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं और युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से 1000 से अधिक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगबोर्ड गुजरात के चेयरमैन शीशपाल कलिया, ने अपने संबोधन में कह कि योग जीवन को अनुशासित बनाने का सबसे बड़ा साधन है। न्होंने समाज के बच्चों व युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा।

No comments