Breaking News

राजस्थान में रियल एस्टेट-पान मसाला कंपनियों पर आईटी के छापे

राजस्थान में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जयपुर और कोटा में आज मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई।
इनमें हाई फ्लाई रियल एस्टेट ग्रुप के 8, सिग्नेचर पान मसाला के सिद्धेश्वर गम्स के 4 और गोकुल कृपा ग्रुप और बीआरबी डेवलपर्स के 6 ठिकाने शामिल हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में कैश लेन-देन को लेकर यह कार्रवाई चल रही है।

No comments