Breaking News

दौसा में कच्चा बांध टूटा, जालोर में 3 युवक बहे

राजस्थान में भारी बरसात का दौर जारी है। आज मंगलवार 2 सितंबर को भी 26 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम केंद्र ने 5 से 7 सितंबर को दक्षिणी-पूर्वी जिलों में अतिभारी बरसात की भी आशंका जताई है।
बीती रात से जयपुर में रुक रुक बारिश हो रही है। जोधपुर के तिंवरी में मंगलवार सुबह एक मकान ढह गया। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इधर पाली में सोजत-बिलाड़ा स्टेट हाईवे मंडला गांव के पास नदी के पानी में डूब गया। यहां एक ट्रक फंस गया।
इस साल का मानसून राजधानी पर मेहरबान रहा है। अब तक जयपुर में औसत से 73 फीसदी ज्यादा बरसात यानी 772.74 मिमी. बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में तेज बरसात की चेतावनी है।

No comments