Breaking News

सरिस्का सफारी में नहीं लगेगी वेटिंग, बढ़ेंगी जिप्सियां और कैंटर

सरिस्का टाइगर रिजर्व  में पिछले साल की अपेक्षा इस साल पर्यटकों की संख्या अच्छी रहने की उमीद है। सीनियर गाइड विजय चौहान का कहना है कि सरिस्का में 35 जिप्सियां एक समय में भ्रमण के लिए जंगल में जाती हैं।
अब जरूरत पडऩे पर 50 से 55 जिप्सियां जा सकेंगी, ऐसी व्यवस्था हो रही है। इसके अलावा जिप्सियां रोस्टर से चलती थी। ऐसे में उनकी आमदनी नहीं हो पाती थी। अब उनके लगातार चलने से उनका रोजगार भी अच्छा चलेगा। कैंटरों की संख्या भी 6 से बढ़ाकर एक पारी में 10 तक हो सकती है।

No comments