Breaking News

स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा क्लीनिक को किया सीज

राजस्थान में ंबूंदी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया. मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों की आड़ में अवैध क्लिनिक चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने आमजन को बड़ी राहत दी है. इस अभियान के तहत जिलेभर में 100 से अधिक झोलाछाप क्लिनिकों को सीज कर दिया गया. कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ क्लिनिक बंद कर ताले लगाकर भाग निकले.

No comments