जयपुर के जनाना अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे मरीज
जयपुर के चांदपोल जनाना अस्पताल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अस्पताल के गायनिक वार्ड में छत का प्लास्टर एक मरीज के बेड पर गिर गया. घटना के समय एक मरीज बाथरूम में थी, जबकि दूसरी बेड पर थी, जिसे हल्की चोट आई है. इस घटना के बाद वार्ड में दहशत का माहौल है और मरीजों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार की मांग की है.

No comments