Breaking News

जयपुर से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

जयपुर एयरपोर्ट पर आज सोमवार सुबह यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 5:55 बजे रवाना होनी थी। यात्री बोर्डिंग कर रहे थे, तभी विमान में तकनीकी खराबी की सूचना दी गई। इसके चलते एयरलाइन प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द करने का फैसला लिया। अचानक रद्दीकरण से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया और जल्द व्यवस्था की मांग की।  एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें शाम 5 बजे तक दूसरे विमान से दुबई भेजा जाएगा।

No comments