204 उम्मीदवारों पर लटकी तलवार, एसओजी की कार्रवाई में हुआ था बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा
राजस्थान में पीटीआई भर्ती परीक्षा 2022 में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब जांच की गति तेज हो गई है. जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने अजमेर समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को जांच के आदेश जारी किए हैं. इसके तहत भर्ती से जुड़े सभी अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड 15 सितंबर तक विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके तहत 2017 से 2021 तक भर्ती में चयनित कुल 204 अभ्यर्थियों की सूची, चयन प्रक्रिया, सत्यापन दस्तावेज और नियुक्ति विवरण शामिल होंगे. इसके साथ ही अजमेर जिले से रिकॉर्ड जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है.

No comments