Breaking News

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, 41 आरएएस के तबादले

भजनलाल सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकारियों के तबादले के एक दिन बाद फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात आदेश जारी कर 41 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए। आदेश के तहत आरएएस डा अनिल कुमार पालीवाल को रजिस्ट्रार एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर, हंसमुख कुमार एसडीएम लूनी, रवि प्रकाश एसडीएम लोहावट और रामनिवास मेहता एसडीएम ओसियां लगाया गया हैं।

No comments