बीकानेर में ईडी की कार्रवाई:एक साथ कई जगह पुलिस बल के साथ पहुंचे ईडी के अधिकारी,
बीकानेर में फिलिस्तीन का समर्थन करने वालों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई हो रही है। आज बुधवार को ईडी के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बीकानेर के सुभाषपुरा और फड़बाजार सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। अब तक ईडी की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिलिस्तीन का समर्थन करने वालों पर विदेशी फंडिंग होने की आशंका में ये छापेमारी हो रही है।
सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में ईडी ने सुभाषपुरा के लिए पुलिस बल मांगा था। जिसके बाद पुलिस ईडी के साथ है। इसके अलावा कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़बाजार में भी ईडी पहुंच गई है। यहां भी एक व्यापारी के यहां पर ईडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

No comments