Breaking News

राजस्थान में सेवा पखवाड़ा शुरू: मोदी जन्मदिन पर सीएम ने किया 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी  के संगठन और सरकार के स्तर पर सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सीएम ने सुबह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में झाडू लगाकर सफाई की और परिसर में पौधारोपण कर किया। इसके बाद सीएम ने  मानसरोवर जयपुर मे सड़क पर एक थडी  पर  चाय बना कर सभी को वितरित की । इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया और सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। 

No comments