प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने दुकान के सामने खड़े कई लोगों को रौंदा
प्रतापगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जिले में तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और दुकान के सामने खड़े कई लोगों को एक साथ रौंदते चली गई. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस हादसे का दर्दनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हादसे के बाद कार चालक फरार है.

No comments