मां वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
'जय माता दी' के नारों के साथ त्रिकुटा पहाडिय़ों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में फिर से शुरू हो गई।श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद, पहाड़ी पर स्थित इस तीर्थस्थल की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हो गई।

No comments