Breaking News

सीकर में कलेक्ट्रेट के बाहर खिलाडिय़ों का प्रदर्शन:बोले- कांस्टेबल भर्ती 2025 में सीईटी एग्जाम की बाध्यता खत्म हो, खिलाड़ी किताबें संभाले या मैदान; आंदोलन की चेतावनी दी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के खेल कोटा नियमों में हुए बदलाव और कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ष्टश्वञ्ज) की अनिवार्यता के खिलाफ खिलाडिय़ों अनेक खिलाडिय़ों ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने सेट एग्जाम रद्द करने की मांग की और जमकर नारेबाजी की।
युवा नेता यश जलधारी ने बताया कि राजस्थान हमेशा से खेल प्रतिभाओं की धरती रहा है। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर राज्य व देश का मान बढ़ाते आए हैं। 'खेलो इंडियाÓ जैसे प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन हालिया बदलाव ने हजारों खिलाडिय़ों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। 2020 और 2022 की भर्तियों में सीनियर नेशनल, फेडरेशन कप व नेशनल गेम्स में भाग लेने पर 17 अंक और जूनियर-सब जूनियर चैंपियनशिप पर 16 अंक मिलते थे।

No comments