सोने-चांदी के दाम में गिरावट
सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 270 रुपए गिरकर 1,14,044 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,14,314 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है। वहीं चांदी भी 362 रुपए गिरकर 1,34,905 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 1,35,267 रुपए पर थी।

No comments