शराब का ठेका खुलने पर किया प्रदर्शन:स्थानीय लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर रोड जाम किया, बोले- बंद नहीं करने पर करेंगे उग्र आंदोलन
अजमेर के शास्त्री नगर स्थित राम भवन के पास शराब का ठेका खुलने को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और रास्ता जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से मामले में समझाइश कर मामला शांत करवाया। क्षेत्र के लोगों ने मामले में ठेके को बंद करवाने की मांग की है।

No comments