Breaking News

पंजाब बना देश का पहला राज्य जहाँ एआई से होगी कैंसर और आंखों की जांच

पंजाब सरकार अब तकनीक को जनता की भलाई का सबसे बड़ा हथियार बना चुकी है। पंजाब अब सिर्फ राजनीति से नहीं, तकनीक से भी बदलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और आंखों की खामियों की जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण लॉन्च कर दिए गए हैं।
सरकार का यह कदम न सिफऱ् पंजाब की महिलाओं बल्कि पूरे समाज को एक नई सुरक्षा देगा, क्योंकि कैंसर जैसी घातक बीमारियों की समय पर पहचान ही इलाज का सबसे बड़ा हथियार है।

No comments