Breaking News

15 दिन में मांगें नहीं मानी तो बड़ा अंदोलन:ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन ने उठाई आवाज, 7 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ऊर्जा लेखा कर्मचारी संगठन झुंझुनूं ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर प्रबन्ध निदेशक अजमेर डिस्कॉम के नाम से सहायक अधीक्षण अभियंता (झुंझुनूं वृत) को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह मान ने बताया कि उनकी मांगों का मुख्य उद्देश्य लेखा संवर्ग के कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करना है।

No comments