सस्ता जनरेटर खरीदने यूपी से राजस्थान आए थे, कुएं में मिले दोनों के शव; फैली सनसनी
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जौनायचा खुर्द सीमा के दो अलग -अलग खंडहर कुओं से यूपी निवासी अशोक पुत्र दशरथ सिंह व विकास पुत्र गोविंदसिंह के शव से बरामद हुए हैं। दोनों मृतक यूपी के बलिया से जयपुर में सस्ता जनरेटर खरीदने के लालच में आए थे।
थानाधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि यूपी के बलिया के अधेला निवासी निर्भयनारायण ने बलिया थाने में दोनों की गुमशुदगी रिपोर्ट 19 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अशोक को जयपुर में 9 लाख कीमत का जनरेटर साढ़े तीन लाख में देने की कह कर ऑनलाइन ठग गिरोह सदस्यों ने बुलाया था।

No comments