Breaking News

शहर चलो अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत शिविर लगाया


रायसिंहनगर में नगरपालिका की ओर से आयोजित 'शहर चलो अभियान सेवा पखवाड़ाÓ के तहत मां की छाया मंदिर परिसर में शिविर लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष कौशल टोनी, अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत तथा सहायक अभियंता देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। 
शिविर के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना और जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। 

No comments