Breaking News

गजसिंहपुर में 'शहर चलो अभियान 2025' का शुभारंभ


प्रदेशभर में शुरू हुए 'शहर चलो अभियान 2025' का गजसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाना है ताकि उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना नहीं पड़े।
शिविर का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष चमकौर सिंह एवं अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई ने किया। पहले दिन वार्ड 01 व 02 के लिए महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बाहेती में शिविर लगाया गया। 

No comments