स्वच्छता रैली निकाल कर ली जागरुकता की शपथ
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय स्तर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के लिए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर के रेलवे स्टेशन पर भी स्वच्छता पखवाड़े का आगाज करते हुए बुधवार को स्वच्छता शपथ, जागरुकता रैली एवं वर्कशॉप का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें रेलवे कर्मियों सहित स्काउट गाइड सहभागियों स्वच्छता में जन सहभागिता का संदेश दिया।
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कर्मचारी एवं यात्रियों ने रेलवे स्टेशन एवं अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता शपथ ली।

No comments