पाली में मिठाई की दुकान से लिए सैंपल:रबड़ी में मरी कंसारी मिलने की शिकायत पर पहुंची टीम
पाली में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शहर के सूरजपोल चौराहे पर स्थित कृष्णा मावा भंडार एण्ड कुल्फी से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया की उसने यहां से रबड़ी खरीदी थी। उसमें मरी हुई कंसारी मिली। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया की उसने यहां से रबड़ी खरीदी थी। उसमें मरी हुई कंसारी मिली। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

No comments