Breaking News

बीकानेर में लॉन्च हुआ 'रेलवे क्रॉसिंग' ऐप, फाटक पर अब नहीं करना होगा इंतजार

राजस्थान के बीकानेर शहर में रेलवे फाटकों की समस्या दशकों से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो शहर को दो हिस्सों में बांटती है. हालांकि, इस समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन बीकानेर के व्यापारियों ने एक अभिनव पहल की है.
इस ऐप के जरिए अब लोग अपने घर बैठे ही यह जान सकेंगे कि कौन सा रेलवे फाटक कब खुला या बंद है. यह नवाचार लोगों को बेवजह फाटक पर इंतजार करने से बचाएगा और समय की बचत भी करेगा. 

No comments