कोटा थर्मल प्लांट से चोरी:स्क्रब यार्ड से लोहा चुराया
कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्क्रब यार्ड से 100 से 120 किलो लोहा चोरी हुआ है। घटना 14 सितंबर की बताई गई है। प्लांट की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान घटना का पता लगा। जिसके बाद गाड़ी को पकड़ा। सीआईएसएफ की शिकायत पर कुन्हाड़ी पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

No comments