घर से 22 लाख का सोना और तीन लाख की नगदी चोरी
पदमपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 2 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला व उसकी पोती दोनों बीमार हैं। परिवार के लोग श्रीगंगानगर में उनका इलाज करवा रहे हैं और पीछे से अज्ञात चोर उनके घर से तीन लाख रुपए की नगदी व करीब 22 लाख रुपए सोना का चोरी हो गया। पड़ौसन ने दरवाजा खुला देखा तो घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त अमित सिंधी ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां व बेटी दोनों बीमार होने पर श्रीगंगानगर में हस्पताल में भर्ती हैं। इनकी देखभाल के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में घर बंद रखना पड़ता है।

No comments