Breaking News

पुलिस ने पंजाब से दो युवकों को किया राउंडअप


हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे में दिनदहाड़े दुकानदार विकास जैन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पंजाब से दो युवकों को राउंडअप किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में अहम खुलासा जल्द कर सकती है। 
जानकारी के अनुसार संगरिया में दुकान पर बैठे विकास जैन की गोली मार कर हत्या करने के कुछ समय बाद आरजू बिश्रोई ने सोशल मीडिया पर विकास की हत्या करने की जिम्मेदारी ली थी। बदमाश लोरेंस गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने मृतक विकास जैन के दुकान मालिक नरेश अरोड़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 

No comments