Breaking News

रिमांड के दौरान हथियार बरामदगी का प्रयास


श्रीगंगानगर में कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सूबे सिंह रावत पर फायरिंग करने के आरोपी आशुराम उर्फ आशु धोबी निवासी गली नम्बर 3 नागपाल कॉलोनी से हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी आशु दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया था। रिमांड अवधि कल समाप्त हो रही है। 
गौरतलब है कि सूबे सिंह रावत की रिपोर्ट पर आशु धोबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की जांच कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह कर रहे हैं। 

No comments