रामलीला का मंचन आज से
श्रीगंगानगर में श्री हनुमान राम नाटक समिति की ओर से सुखाडिय़ा सर्किल स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन शनिवार रात्रि सवा नौ बजे श्री पीठ श्री झांकीवाले बालाजी महाराज के जागरण के साथ होगी।
अध्यक्ष ओम असीजा ने बताया कि रामलीला का मंचन 30 सितम्बर तक होगा। डायरेक्टर पूर्णचंद मौर्य ने बताया कि इस बार रामलीला की सजावट आकर्षक रहेगी। रामलीला मंचन के दौरान पहले दिन नारद मंचन होगा।
हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के प्लैटिनम पार्क में श्री रामलीला सेवा समिति की ओर हाईटेक रामलीला का मंचन सोमवार रात्रि साढे आठ बजे से शुरू होगा। इससे पूर्व कल रविवार शाम को सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
No comments