खेत में लगे ट्यूबवैल की 150 फुट केबल चोरी
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 19 एनजीसीए में स्थित खेत में लगे ट्यूबवैल की केबल चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव पीरकामडिय़ा निवासी अशोक कुमार ने रिपोर्ट दी कि मेरी कृषि भूमि में ट्यूबवैल लगा हुआ है। मैंने राहुल जाट की भूमि भी ठेके पर ले रखी है। इसमें भी ट्यूबवैल लगा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति दोनों ट्यूबवैल की 150 फुट तार चोरी करके ले गये।

No comments