Breaking News

सुबह की पारी में 1740 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सीधी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शनिवार सुबह दूसरे दिन भी पहली पारी में श्रीगंगानगर जिले के 29 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। पहली पारी में 9589 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 1740 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीमती रीना की देखरेख में पहली पारी में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में 843.64 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह पहली पारी में अभ्यर्थियों की जांच कर उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। 

No comments