Breaking News

सालासर पैदल यात्री जत्थों की रवानगी कल से


श्राद्ध समापन होने के साथ ही कल रविवार से श्रीगंगानगर सहित आसपास के गांवों, मंडियों एवं हनुमानगढ जिले के पैदल यात्रियों के जत्थे सालासर धाम के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पैदल यात्रियों के जत्थे हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजाएं लिए, बाला जी महाराज के जयघोष करते हुए डीजे एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते श्रीगंगानगर से सालासर धाम के लिए रवाना होंगे। 
कल रविवार से शुरू होने वाली सालासर यात्रा के दौरान धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्रीगंगानगर-हनुमानगढ जिले से हनुमानगढ जिले से सालासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए रास्ते में जगह-जगह भण्डारे लगाए जाएंगे।

No comments