Breaking News

शारदीय नवरात्रा 22 से, बाजार में सजी दुकानें


श्रीगंगानगर में शारदीय नवरात्रे 22 सितम्बर सोमवार सुबह घट स्थापना के साथ शुरू होंगे। इस दौरान नवरात्रा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपने घरों में घट स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। 
वहीं नवरात्रों के लिए विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर, इंदिरा कॉलोनी दुर्गा मंदिर सहित अन्य सभी दुर्गा मंदिरों को रंग-बिरंगी विद्युत लडिय़ों से सजाया जा रहा है।
नवरात्रा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बाजार में खरीददारी शुरू कर दी गई है। बाजार में व्रत के सामान की दुकानें सजने लगी है। नवरात्रा शुरू होने के साथ ही कई धार्मिक संस्थाओं द्वारा मां भगवती के जागरण की तैयारियां भी की जा रही है। नवरात्रा शुरू होने के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 

No comments