गिरफ्तार सातवें इनामी आरोपी का रिमांड लिया
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में जनता ट्रक यूनियन के सामने गली में गत वर्ष 18 दिसम्बर को चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत सिंह उर्फ राणा बाबा की हत्या करने के सातवें आरोपी हमजोत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी बी-1 ग्रीन लैंड सिटी चक 10 जैड को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
इस प्रकरण की जांच एससीएसटी सीओ विष्णु खत्री कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद से हमजोत सिंह फरार था।

No comments