दो युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर अढ़ाई लाख रुपए ठगे
पदमपुर में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों दुबई में वर्क वीजा पर भेजने का झांसा देकर अढ़ाई लाख रुपए ठगने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 28 बीबी निवासी, ठगी के शिकार गुरविन्द्र सिंह मेहरा व विनोद नायक ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दी कि कुलवीर सिंह निवासी चिबड़ावाली मलोट मुक्तसर ने कहाकि मैं लोगों को दुबई भेजने का काम करता हूं। तुम दोनों को भी वर्क वीजा पर दुबई भेज दूंगा। वहां काम भी दिलवा दूंगा। दुबई का वीजा, मेडिकल, हवाई टिकट, काम दिलवाने व वहां रहने की तमाम जिम्मेदारी मेरी है। इस पर प्रत्येक एक जने के एक लाख 20 हजार रुपए लगेंगे। 27 नवम्बर 2024 को हमने कुलवीर सिंह को 40 हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिये।

No comments