राजस्थान में चुनाव आयोग की कार्रवाई, जमींदारा पार्टी की मान्यता रद्द
श्रीगंगानगर में ग्वार उत्पादक किसानों के हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए वर्ष 2013 में बनाई गई नेशनल यूनियनिस्ट ज़मींदारा पार्टी सहित 17 राजनैतिक दलो का भारत निर्वाचन आयोग ने रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। क्योंकि पार्टी का कोई भी प्रत्याशी पिछले छह साल से लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहा था। चुनाव आयोग ने यह कार्यवाही वर्ष 2019 में शुरू की थी। इस पार्टी के संस्थापक उद्योगपति बीडी अग्रवाल थे, जिनका निधन 21 सितंबर 2020 को कोरोना काल में हो गया था। उनके निधन के बाद से पार्टी ने किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में जमींदारा पार्टी के दो विधायक निर्वाचित हुए थे। इनमें बीडी अग्रवाल की बेटी कामिनी जिंदल व सोना देवी बावरी शामिल हैं। कामिनी जिंदल श्रीगंगानगर और सोनादेवी बावरी रायसिंहनगर से विधायक बनीं।

No comments