Breaking News

शहरी सेवा शिविर में आमजन को राहत प्रदान करें


नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के शासन सचिव रवि जैन, प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में शनिवार को नगर परिषद, नगर विकास न्यास एवं नगरपालिकाओं के अधिकारियों की वीसी बैठक हुई। 
बैठक में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए शहरी सेवा शिविर-2025 की समीक्षा की गई। शिविर में पट्टे बनाने तथा यूडी टैक्स में छूट में नियमानुसार आ रही परेशानी पर चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। शासन सचिव श्री जैन एवं श्री पृष्टी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शिविर में आने वाले नागरिकों को राहत प्रदान करने को कहा।

No comments