पूर्व पाकिस्तानी पीएम की हरियाणा में 2500 करोड़ की जमीन खुर्द-बुर्द; हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी
पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री रहे नवाबजादा लियाकत अली खान की पारिवारिक जमीन के मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी करेगी। दरअसल, खान के पारिवारिक जमीन हरियाणा के करनाल जिले के गांव डबकौली खुर्द में है। जमीन भी पांच-सात एकड़ नहीं बल्कि 1200 एकड़ है। इसके अलावा शहर में भी दुकानें और आवासीय संपत्ति है, जिनकी बाजार कीमत 2,500 करोड़ रुपए तक आंकी गई है।
यह जमीन लियाकत अली खान के चचेरे भाई उमरदराज अली खान की मलकीयत थी, जिनकी साल 1935 में मौत हो गई थी। बाद में उनके वारिसों के नाम इंतकाल दर्ज हुआ। हालांकि देश के बंटवारे के बाद वारिस पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद से इस जमीन को खुर्द-बुर्द करने का खेल शुरू हुआ। पहली बार इसका खुलासा हो रहा है।

No comments