ब्यावर में लापता नाबालिग के लिए 'शहर बंदÓ
राजस्थान के ब्यावर शहर में पिछले 3 महीने से लापता एक नाबालिग लड़की के मामले ने अब बड़ा सामाजिक और राजनीतिक रूप ले लिया है. पुलिस की 'लचरÓ कार्रवाई से नाराज सकल जैन समाज के आह्वान पर शनिवार को पूरा शहर बंद रहा, जिसे सभी सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का पूर्ण समर्थन मिला. शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, और बंद समर्थकों ने पैदल व बाइक रैली निकालकर न्याय की मांग की.

No comments