रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले बनाने का कार्य शुरू
श्रीगंगानगर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सनातन धर्म महावीर दल की ओर से 2 अक्टूबर गुरुवार को दशहरा पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। महावीर दल की ओर से दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
श्री सनातन धर्म महावीर दल के प्रधान श्रीकृष्ण लीला ने बताया कि इस वर्ष 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान में दशहरा पर्व मनाने की अनुमति लेने के लिए नगर परिषद प्रशासन को आवेदन किया गया है।
श्री लीला ने बताया कि इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फुट, कुंभकर्ण की 65 फुट एवं मेघनाद की ऊंचाई 60 फुट होगी।
No comments