Breaking News

व्यापारी को अधिक मुनाफे का झांसा, 9 लाख ठगे


श्रीगंगानगर के नेहरानगर में रहने वाले एक व्यापारी से साइबर ठगों ने 9 लाख रुपये की ठगी कर ली। ऑनलाइन निवेश करके अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर व्यापारी को ठगी के लिए फांसा गया था। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस के अनुसार नेहरा नगर निवासी व्यापारी सुरेन्द्र कुमार पुत्र दुलीचंद ने रिपोर्ट दी कि फेसबुक पर तिया वर्मा निवासी छत्तीसगढ़ का मैसेज आया। उसने बताया कि उनके द्वारा ऑनलाईन इंवेस्टमेंट / ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। हमसे जुड़ कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। 

No comments