भेड़े-बकरी बेचने का झांसा देकर व्यापारी को बुलाया, मोबाइल फोन, नगदी व बाइक लूटी
हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने अपनी भेड़-बकरी बेचने का झांसा देकर सुनसान जगह पर व्यापारी को बुला कर लूट लिया। उसकी बाइक, नगदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घमूड़वाली निवासी छिन्द्रपाल बाजीगर ने रिपोर्ट दी कि मैं भेड़-बकरियों को खरीदने बेचने का व्यापार करता हूं। 3 सितम्बर को सुखवीर उर्फ सुखा निवासी गुरूसर मोडियाने मुझे फोन करके कहाकि उन्हें भेड़े बकरियां बेचनी हैं। चक 29 एमओडी ए में मुखराम के खेत के निकट आ जाओ।

No comments