Breaking News

शाम तक अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर के निकट पहुंच जायेगा घग्घर नदी का पानी


श्रीगंगानगर जिले से गुजरती घग्घर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घग्घर नदी का पानी आज शुक्रवार शाम तक अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर के इलाके बिन्जौर इलाके में पहुंच जायेगा और कल शनिवार को बॉर्डर से सटे गांव के निकट दिखाई देने लगेगा। घग्घर नदी में लगातार बढ़ रहे  जल स्तर को लेकर पुलिस, प्रशासन व सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है। नदी का पानी आज सुबह 92 जीबी तक पहुंच गया था। यह भारत-पाक बॉर्डर से महज 6 किलोमीटर दूर है। घग्घर नदी में पानी की मात्रा बढ़ कर 5494 क्यूसेक हो गई है। गुलाचिक्का में पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। 
जानकारी के अनुसार घग्घर नदी में पानी रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग पर बिन्जौर तक शुक्रवार शाम तक पहुंच जायेगा।

No comments