Breaking News

दिन में परिवार के मुखिया का निधन, रात को घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कालियां की शक्ति कॉलोनी में दिन में एक परिवार के मुखिया का निधन हो गया। रात को यह परिवार व रिश्तेदार श्रीगंगानगर के पैलेस में खाना खाने आ गये और पीछे से घर से अज्ञात चोरों ने सोना-चांदी व नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रूडाराम साटिया ने रिपोर्ट दी कि 3 सितम्बर को मेरे पिता पप्पूराम साटिया का निधन हो गया। दिन में अंतिम संस्कार करने के बाद रात आठ बजे पूरा परिवार व रिश्तेदार श्रीगंगानगर के ताज पैलेस में खाना खाने आ गये थे।

No comments