चौकस पुलिस के दावे, शहर से चार बाइक चोरी
श्रीगंगानगर में बाइक चोरों ने पुलिस चौकसी के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शहर के अलग-अलग स्थानों से एक स्कूटी सहित चार बाइक चोरी हो गई। पुलिस रात दिन गश्त करने के दावे ठोकती है, लेकिन बाइक चोर फिर भी पकड़ से बाहर हैं। जवाहरनगर व कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये हैं।
जवाहरनगर पुलिस के अनुसार जी ब्लॉक निवासी टेकचंद अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि वह सुखाडिय़ा सर्किल गौशाला में गौवंश को चारा डालने गया था। सफेद रंग की स्कूटी बाहर खड़ी करके अपने पोते के साथ गौशाला में चला गया। थोड़ी देर में वापिस आया, तो स्कूटी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मेरी स्कूटी चोरी करके ले जाता हुआ दिखई दे रहा है।
No comments