Breaking News

तस्कर की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित करोड़ों रुपए की सम्पत्ति को फ्रीज किया है। नशा तस्करी के आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू की यह सम्पत्ति नेशनल हाइवे पर गांव पालीवाला में स्थित है। फ्रिज सम्पत्ति की कीमत करीब 6 करोड़ 17 लाख रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की गई है। पुलिस ने तस्कर की सम्पत्ति को फ्रीज करने के लिए प्रकरण को साफेमा प्राधिकरण नई दिल्ली भेजा हुआ था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने सम्पत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही की। 

No comments