Breaking News

सीएम भजनलाल शर्मा का एलान: हल्दीघाटी में बनेगा चेतक का विशाल स्मारक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन धरोहर तथा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए काम कर रही है। नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन से परिचित कराने तथा उनके शौर्य की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रहे हैं।
इस सर्किट में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों जैसे, चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर और उदयपुर आदि को सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

No comments