Breaking News

जालौर के टांपी गांव में लगी भीषण आग, मेन बाजार की 4 दुकानें जलकर राख

जालौर जिले के चितलवाना उपखंड स्थित टांपी गांव में मंगलवार देर रात अचानक भयंकर आग फैल गई। इस आग ने मुख्य बाजार की चार बड़ी दुकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इनमें दो कपड़ों की दुकानें और दो मणिहारी और प्लास्टिक के सामान की दुकानें शामिल थीं। सभी दुकानें होलसेल स्तर की थीं, जिससे शुरुआती अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से भी उन्हें देखा जा सकता था।

No comments